Stock Market Live Update: भारतीय शेयर बाजार के हरे निशान में खुलने की संभावना है। US में AI ट्रेड रिवर्सल और बॉन्ड यील्ड में नरमी से भारतीय बाजारों के सेंटिमेंट अच्छे हुए है। गिफ्ट निफ्टी 22,800 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स की पिछली क्लोजिंग से लगभग 165 अंक या 0.73% ऊपर है। इससे भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के सकारात्मक शुरुआत करने के संकेत मिलते हैं।
इस बीच, शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई, जबकि टेक शेयरों में बिकवाली के चलते अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स सपाट रहे। AI शेयरों में बिकवाली और Safe-haven demand से बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के नीचे फिसली है।
इधर कच्चे तेल में उबाल जारी है। ब्रेंट 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है और यह 113 डॉलर के पार निकला है। सऊदी ठिकानों पर लगातार हूती हमलों और ट्रंप के ईरान पर संभावित मिलिट्री एक्शन से टेंशन बढ़ी है। इधर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। MCX चांदी 2 लाख के नीचे फिसली।

