LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45  मिनट तक मौत से लड़े, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

nana patekar

Latest News Today Live Updates in Hindi : मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को सुबह करीब 5:20 बजे गोवा में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। पद्म श्री से सम्मानित अभिनेता के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। पल पल की जानकारी…

मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख दिग्गज डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय फिल्म जगत से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला और हृदय विदारक है। उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। नाना के साथ मेरे बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। अपनी सशक्त अभिनय शैली के माध्यम से, नाना पाटेकर ने पांच दशकों से अधिक समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। संवाद अदायगी के अपने अनूठे अंदाज से उन्होंने फिल्मों में कई किरदारों को अमर कर दिया और अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।

 

गडकरी ने कहा कि ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वाटरशेड प्रबंधन के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण है। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को उन्होंने जो मदद का हाथ बढ़ाया, वह कई परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बना। नाना न केवल एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति बेहद संवेदनशील शख्सियत भी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान ई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फ़िल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।