
Latest News Today Live Updates in Hindi : मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को सुबह करीब 5:20 बजे गोवा में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। पद्म श्री से सम्मानित अभिनेता के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। पल पल की जानकारी…
मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख दिग्गज डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय फिल्म जगत से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला और हृदय विदारक है। उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। नाना के साथ मेरे बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। अपनी सशक्त अभिनय शैली के माध्यम से, नाना पाटेकर ने पांच दशकों से अधिक समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। संवाद अदायगी के अपने अनूठे अंदाज से उन्होंने फिल्मों में कई किरदारों को अमर कर दिया और अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।
गडकरी ने कहा कि ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वाटरशेड प्रबंधन के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण है। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को उन्होंने जो मदद का हाथ बढ़ाया, वह कई परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बना। नाना न केवल एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति बेहद संवेदनशील शख्सियत भी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति।
भारतीय चित्रपट सृष्टीतील दिग्गज अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या निधनाचे वृत्त अतिशय धक्कादायक आणि दुःखद आहे. त्यांना माझी भावपूर्ण श्रद्धांजली. नानांचे आणि माझे अतिशय जवळचे आणि मैत्रीपूर्ण संबंध होते. आपल्या दमदार अभिनयाने पाच दशकांहून अधिक काळ नाना पाटेकर यांनी मराठी व हिंदी चित्रपटांच्या माध्यमातून रसिक प्रेक्षकांच्या मनावर अधिराज्य गाजवले. आपल्या वैशिष्ट्यपूर्ण संवाद शैलीने त्यांनी चित्रपटातील अनेक पात्रे अजरामर केली व आपली वेगळी ओळख निर्माण केली. त्यांचे जाणे ही भारतीय चित्रपटसृष्टीची मोठी हानी आहे. ‘नाम फाऊंडेशन’च्या माध्यमातून पाणी संरक्षण, संचयन क्षेत्रांत महाराष्ट्राच्या ग्रामीण भागात त्यांनी केलेले कार्य उल्लेखनीय आणि महत्त्वपूर्ण आहे. आत्महत्या केलेल्या शेतकऱ्यांच्या कुटुंबीयांसाठी त्यांनी दिलेला मदतीचा हात अनेक कुटुंबांचा आधार बनला. नाना एक उत्तम कलाकार-अभिनेते असण्याबरोबरच समाजाप्रती संवेदनशील असलेले एक व्यक्तिमत्त्व होते. ईश्वर दिवंगत आत्म्यास शांती प्रदान करो. ॐ शांती.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 8, 2026
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान ई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फ़िल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फ़िल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 8, 2026


