G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

modi and trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत के प्रति मजबूत समर्थन जताते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिए खड़ा होगा। ट्रंप का यह बयान फ्रांस में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में आया। मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की सराहना करते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बताया।

ALSO READ: कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

भारत पर हमला हुआ तो मदद करेगा अमेरिका

 

भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे पास कोई औपचारिक रक्षा समझौता नहीं है, लेकिन अगर भारत पर हमला होता है तो हम उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। यदि मोदी भारत के नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारत पर हमला होता है तो अमेरिका सहायता करेगा।” ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।

ALSO READ: मोदी फरिश्ते की तरह, लेकिन किलर भी, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

कई अहम मुद्दों के बीच हुई मुलाकात

 

यह बैठक ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका दोनों देश टैरिफ विवाद, भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों, अमेरिका की सख्त आव्रजन नीतियों और ओमान के पास हुई सैन्य कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की मौत जैसे मुद्दों के बाद संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच शानदार संबंध हैं। हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते। यह रिश्ता हमारे और हमारे देशों के बीच विश्वास पर आधारित है।”

'मैं भारत का बड़ा मित्र हूं'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को भारत का “बड़ा मित्र” बताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त मौजूद है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिका में उनका काफी सम्मान किया जाता है। ट्रंप ने कहा, “जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत का व्हाइट हाउस में एक बड़ा मित्र रहेगा। यहां हर कोई भारत से प्रेम करता है और प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करता है।”

ALSO READ: अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

मोदी को बताया सख्त वार्ताकार

 

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और बातचीत के कौशल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने मोदी को व्यापार वार्ताओं में “सख्त वार्ताकार” बताते हुए कहा कि वह भारत के हितों की मजबूती से रक्षा करते हैं।

ALSO READ: What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

ट्रंप ने कहा, “मोदी बेहद सख्त वार्ताकार हैं। वह दिखने में बेहद शांत और विनम्र लगते हैं, लेकिन बातचीत के दौरान भारत के हितों पर पूरी मजबूती से खड़े रहते हैं। वह भारतीय जनता से प्रेम करते हैं और अमेरिका के साथ भी मजबूत संबंध चाहते हैं।”

उन्होंने ह्यूस्टन में आयोजित 'Howdy Modi' कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था और भविष्य में वह फिर भारत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। फ्रांस में आयोजित G7 Summit के दौरान मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma