
आसमान में एक गंभीर खतरे के बीच अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) अब दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान (FZ1073) में कॉकपिट के अंदर हुए अचानक विवाद और गंभीर खतरे के बावजूद, कैप्टन स्मित ने जिस तरह से अपनी जान की परवाह किए बिना विमान और उसमें सवार 180 से अधिक यात्रियों की जान बचाई, उसने वैश्विक नेताओं का ध्यान आकर्षित किया है।
इस घटना के बाद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार की खुलकर सराहना की है और उन्हें असली ‘हीरो’ बताया है। पीएम मोदी ने मच्छार की पत्नी और मां से फोन पर बात की और मदद का भरोसा दिलाया। ALSO READ: 180 जिंदगियां बचाकर बने इजराइल के हीरो, मोदी और ट्रंप भी हुए मुरीद, जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार
पीएम मोदी ने कहा – ‘भारत को कैप्टन मच्छड़ पर गर्व है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अत्यधिक साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़े हादसे को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छड़ पर गर्व है।”
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
नेतन्याहू और ट्रंप ने भी दी सलाम
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को बेहद गंभीर सुरक्षा मसला बताते हुए कैप्टन स्मित और क्रू मेंबर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह इन हीरोज को सलाम करते हैं, जिन्होंने सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
नेतन्याहू ने पूरी घटना को बेहद गंभीर सुरक्षा घटना बताया। उन्होंने दावा किया कि को-पायलट का इरादा विमान को नुकसान पहुंचाने का था। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारी संदिग्ध पायलट से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद नेतन्याहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मिलिट्री सेक्रेटरी के साथ इमरजेंसी बैठक भी की।
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहते हुए उन्हें हीरो करार दिया। ट्रंप ने बताया कि कैसे पायलट ने मुश्किल हालात में कॉकपिट का मोर्चा संभाला और विमान को सुरक्षित बचाने में अहम भूमिका निभाई। ALSO READ: भारतीय पायलट ने दिखाई बहादुरी, फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट से भिड़कर 180 से ज्यादा लोगों की जान बचाई
क्या है मामला?
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) के दौरान कॉकपिट में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने और विमान के अचानक तेजी से नीचे जाने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और स्थिति को संभाला।
पहले 7700, फिर 7500 सिग्नल
घटना के दौरान विमान से आपातकालीन संकेत भी भेजे गए। YNet के मुताबिक, फ्लाइट FZ1073 ने पहले Squawk Code 7700 भेजा, जो सामान्य आपात स्थिति का संकेत है। इसके बाद 7500 कोड भेजा गया, जिसका इस्तेमाल विमान में अवैध हस्तक्षेप या संभावित हाईजैकिंग की स्थिति में किया जाता है। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान करीब 34,000 फीट से तेजी से नीचे आकर 14,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। इस घटनाक्रम ने विमान की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी।
इसके बाद इजराइली लड़ाकू विमान की मदद से विमान की सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके कैप्टन स्मित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है।


