Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तरप्रदेश के मेरठ में केसरगंज मंडी स्थित एक मस्जिद के पास मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में हिन्दू संगठन की नेता पिंकी चौधरी ने मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और गश्त बढ़ा दी।

ALSO READ: Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री और इलाके की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। लोगों से अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

 

केसरगंज मस्जिद के आसपास बढ़ा पुलिस पहरा

 

केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के आसपास एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त भी बढ़ाई है। मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ: Honda QC3 vs Ather Konarc में कौनसा बेस्ट, जानिए पूरा Comparison

निर्माण को लेकर सितंबर से चल रहा विवाद

 

मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य को लेकर सितंबर की शुरुआत से ही विवाद चल रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए इसे कथित तौर पर अवैध बताया था। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया था। व्यापारियों की ओर से मस्जिद और आसपास के निर्माण की जांच की मांग भी की गई है। दूसरी ओर, मस्जिद पक्ष ने निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है और मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर बताया है।

 

पिंकी चौधरी और ललित शर्मा ने किया था ऐलान

 

रिपोर्टों के अनुसार, हिंदू रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा की ओर से मंगलवार को केसरगंज पहुंचकर मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की गई थी। संगठन ने कथित निर्माण की जांच और कार्रवाई की मांग भी उठाई है। हालांकि, निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों की वैधता का अंतिम निर्धारण संबंधित प्रशासनिक और कानूनी जांच के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति पर नजर रखी है।

 

पुलिस ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें 

पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भी निगरानी रखी जा रही है। मीडिया खबरों के अनुसार हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी मेरठ नहीं पहुंचे, जबकि संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार को टोल पर ही रोक दिया गया। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।