Asian Games से खाली हाथ लौटी स्टार निशानेबाज मनु भाकर हुई भावुक

Manu Bhakar

दो ओलंपिक मेडल जीत चुकी भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर को एशियाड 2026 से खाली हाथ लौटना पड़ा। ना उनका निशाना 10 मीटर एयर रायफल ना ही 25 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में लगा, टीम इवेंट में भी उनको हार का सामना करा पड़ा। ऐसे में यह उनके करियर का बुरा दौर ही कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि इस बार मनु भाकर के कोच जसपाल राणा उनके साथ नहीं थे। कुछ ही महीने पहले उनका निधन हो गया था। मनु जब ध्वजवाहक बनकर उद्घघाटन समारोह का हिस्सा थी तो  भी वह भावुक हो उठी थी और अब जब वह बिना पदक के स्वदेश लौट रही है तो भी भावुक हो गई।

मनु के लिए यह एशियाई खेलों का निराशाजनक अभियान रहा। मनु 579 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी पदक जीतने में नाकाम रही थीं।भारतीय महिला टीम भी पदक की दौड़ में थी, लेकिन अहम समय पर राही सरनोबत की एक चूक टीम पर भारी पड़ी।

पदक चूकने के बाद राणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘अगर बीता पूरा सफर याद करूं तो आप एक या दो चीजें याद नहीं रखते। वह सदैव आपकी यादों में रहते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके जीवन का अहम हिस्सा हो तो आप भुला नहीं सकते।’’

राणा के कोच रहते मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीते थे।तीन एशियाई खेलों में चार स्वर्ण समेत आठ पदक जीत चुके राणा ने दोहा में 2006 में हुए खेलों में तीन स्वर्ण जीते थे।राणा से मिली सबसे बड़ी सलाह के बारे में पूछने पर मनु ने कहा ,‘‘वह हमेशा प्रक्रिया को लेकर बहुत दृढ थे कि आप किसी भी दिन, जिंदगी के किसी भी मोड़ पर, जब भी निशानेबाजी करें, तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें और प्रक्रिया का अनुसरण करें।’