Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 544 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24000 के करीब

Indian stock market rose for third consecutive day on back of positive sentiment in global markets

Share Market Update News : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछलकर 76808.48 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 135.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23989.15 अंक पर आ गया। एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी रही।

 

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछलकर 76808.48 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 135.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23989.15 अंक पर आ गया।

ALSO READ: गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

ये शेयर रहे टॉप पर

एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। एफआईआई ने सोमवार को 200.05 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

 

शांति समझौते का दिखा असर

अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 81.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इन घटनाओं से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और भू-राजनीतिक तनाव को लेकर बनी चिंताएं काफी हद तक कम हुई हैं, जिससे दुनियाभर के बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। 

ALSO READ: IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार

निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत 

अमेरिका और ईरान के बीच हुए औपचारिक शांति समझौते तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की योजना से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इससे पहले यानी सोमवार को सेंसेक्‍स 736.38 अंक उछलकर 76,264.33 अंक और निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23,853.90 अंक पर रहा था।
Edited By : Chetan Gour