Chandan Gupta Russia News: पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास

Chandan Gupta Moscow Detained: मॉस्को में कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता की हिरासत का मामला अब भारत सरकार के स्तर तक पहुंच गया है। चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता के सोशल मीडिया पर मदद की अपील करने के बाद मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने मामले में हस्तक्षेप किया है। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और चंदन से मिलने के लिए कांसुलर एक्सेस की मांग की है। साथ ही उनकी रिहाई का अनुरोध भी किया गया है।