PVR Inox Share Price: PVR के शेयर में आज तेज गिरावट है। आज यह शेयर करीब 8 फीसदी तक फिसला है। फिलहाल यह शेयर 68.30 रुपए यानी 5.57 फीसदी की कमजोरी के साथ 1157 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,199.10 रुपए और दिन का लो 1,125.70 रुपए है। इसका 52 वीक लो 907.40 रुपए और 52 वीक हाई 1,284.50 रुपए है।
PVR INOX में तेज गिरावट की वजह
इस स्टॉक में बायबैक की रिकॉर्ड डेट के बाद तेज गिरावट आई है। शेयर की बायबैक की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर थी। कंपनी के बोर्ड ने 300 करोड़ रुपए के बायबैक मंजूर कर लिया है। बायबैक की प्राइस 1450 रुपए प्रति शेयर तय की गई है। कुल पेड-अप इक्विटी का 4.09% बायबैक होगा।
PVR INOX: 200 Cr फ्रॉड का मामला
कंपनी ने अप्रैल में एक सीनियर एग्जीक्यूटिव को हटाया है। इंटरनल जांच में रिश्वत लेने का आरोप सामने आया था। सिनेमा प्रॉपर्टीज बना रहे डेवलपर्स से रिश्वत का आरोप है। कथित तौर पर यह मामला कई सालों से चल रहा था। ये एक-दो पेमेंट का मामला नहीं। इस घोटाले की कुल रकम 200 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीप्लेक्स चलाने वाली PVR INOX ने अप्रैल में एक वरिष्ठ कार्यकारी को अपने सिनेमा भवनों का निर्माण कर रहे डेवलपर्स से कथित रिश्वतखोरी की आंतरिक जांच के बाद पद छोड़ने के लिए कहा था। इस जांच से पता चला है कि कंपनी के ग्रोथ और इन्वेस्टमेंट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रमोद अरोड़ा ने सिनेमा प्रॉपर्टीज़ के डेवलपर्स से रिश्वत ली थी।
अरोड़ा टियर II और टियर III शहरों में PVR के विस्तार में शामिल थे। इनमें फ्रेंचाइजी-ओन्ड,कंपनी-ऑपरेटेड (FOCO) सिनेमा और SMART/स्मार्ट स्क्रीन पहल शामिल हैं। इन फ़ॉर्मेट्स को कम लागत वाले,डिजिटल-फ़र्स्ट मल्टीप्लेक्स के तौर पर डिज़ाइन किया गया है इसका लक्ष्य छोटे शहरों और कस्बों में विस्तार है।
कंपनी को अप्रैल में इन आरोपों के बारे में पता चला, जिसके बाद अरोड़ा और कुछ अन्य कर्मचारियों को तुरंत नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया। अरोड़ा के साइन किए हुए एक डिक्लेरेशन में उन्हें दूसरी सिनेमा चेन में शामिल होने और PVR Inox के मौजूदा वेंडर्स से संपर्क करने से भी रोका गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इन शर्तों का उल्लंघन किया जाता है,तो इस डॉक्यूमेंट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय
JM Financial ने इस स्टॉक पर अपनी ‘ADD’ रेटिंग बनाए रखते हुए, 12 महीने के प्राइस टारगेट को ₹1,130 से बढ़ाकर ₹1,270 कर दिया है। ब्रोकरेज ने अपने टारगेट EV/EBITDA मल्टीपल को 8x से बढ़ाकर 9x कर दिया है। इसके पीछे कंपनी के पास मौजूद अच्छे कंटेंट पाइपलाइन और बेहतर नेट कैश पोज़िशन का हवाला दिया गयाहै। जून 2026 के आखिर में कंपनी के पास ₹81 करोड़ का नेट कैश था,जबकि मार्च 2026 के आखिर में ₹162 करोड़ का नेट डेट (कर्ज़) था।
PVR INOX: हनुमान अंश का दम
सिर्फ 2 करोड़ रुपए में बनी फिल्म की कमाई 145 करोड़ रुपए के पार चली गई है। कम बजट में हनुमान अंश का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिला है।
कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल
PVR INOX की चाल
शेयर ने इस साल अब तक 13 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में इसने 21 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले 1 हफ्ते में इसमें 4.06 फीसदी की गिरावट आई है। 1 महीने में इसमें 0.23 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में यह शेयर 1.08 फीसदी बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

