
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम से बाहर निकालने के सारे पैंतरे आजमा चुके हैं। बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म भी खासा खराब है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रिव्यू मीटिंग में ब्रैंड रोहित शर्मा को बचा लिया। ऐसे में सभी तरफ से विफल होकर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम से बाहर निकालने के लिए एक और पासा फेंका है और शायद यह उनकी अंतिम चाल भी हो सकती है।
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर एशियाई खेलों के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु होने वाली एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगें। ऐसे में टीम के पास नंबर 4 पर बल्लेबाजी का विकल्प खाली रहेगा। गौतम गंभीर कप्तान शुभमन गिल को उस जगह बल्लेबाजी करने को कह सकतें हैं ताकि यशस्वी जायसवाल को ना केवल टीम में लाया जा सके उनको रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी कराई जा सके। इससे दोनों के बीच प्रतियोगिता शुरु हो जाएगी और गंभीर का मानना है यशस्वी के आगे रोहित फ्लॉप हो जाएंगे जिससे उनका काम आसान हो जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता एक राय पर नहीं दिखे। जब यह खबर आई कि चयनकर्ता 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को नहीं चाहते और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच होगा, तो बीसीसीआई ने तुरंत इसका खंडन किया। लगभग ऐसा ही जवाब बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस बार दिया है।
माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।

मुख्य चयनकर्ता और चयनसमिती की पसंद यशस्वी जायसवाल
एकदिवसीय विश्वकप 2027 के लिए मुख्य चयनकर्ता और चयन समिती की पहली पसंद यशस्वी जासवाल है जो 3 पारियो में दो एकदिवसीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था। लेकिन बोर्ड संभवत प्रसारणकर्ता के दबाव के कारण बुरे फॉर्स से गुजर रहे रोहित शर्मा को बरकरार रखना चाहती है।
रोहित शर्मा का साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि लॉर्ड्स पर उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

