LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

Delhi building collapse case

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पल पल की जानकारी…

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप। मृतक संख्‍या बढ़कर 6 हुई। राहत और बचाव कार्य जारी। बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज।दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से घायल हुए 10 लोगों को JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS) लाया गया। इन 10 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में मौत हो गई; तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है।