जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

 Jitan Ram Manjhi's health deteriorates again, Admitted to AIIMS Delhi

Jitan Ram Manjhi News : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। रात में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। खबरों के अनुसार, मांझी को डेंगू की संभावना जताई जा रही है। इसलिए डेंगू की भी जांच हो रही है। हालांकि AIIMS की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। रात में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। खबरों के अनुसार, मांझी को डेंगू की संभावना जताई जा रही है। इसलिए डेंगू की भी जांच हो रही है।

ALSO READ: Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

हालांकि AIIMS की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले जीतन राम मांझी ने 4 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया था। इसमें मांझी ने लिखा- कौन कहता है कि हम बीमार हैं, हम हर वक्त कर्म पथ पर चलने को तैयार हैं। आज थोड़ा ठीक महसूस कर रहा हूं तो लोक कल्याण का काम भी ज़रूरी है। सरकारी छुट्टियों के बीच लंबित कार्यों का निपटारा जारी है।

फिलहाल परिवार के सदस्य और पार्टी नेता जांच के नतीजों और डॉक्टरों से और जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। इससे पूर्व जीतन राम मांझी की तबीयत पटना में खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार हुआ। उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया। उसके बाद उनकी दोबारा तबीयत खराब हो गई।

उसके बाद बुधवार को उन्हें डॉक्टरों की सलाह के बाद दिल्ली ले जाया गया। उसके बाद उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। जीतन राम मांझी बिहार के गयाजी से सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वे बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। नीतीश कुमार से मनमुटाव के बाद उन्होंने जेडीयू छोड़कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) नाम से पार्टी बनाई।