IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विमेंस एशिया कप के मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और बेहद कम स्कोर पर ही सिमट गई। वहीं इस मैच के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपने एक एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेंडऑफ दिया, जो अब काफी विवादों में है।
शेफाली को किया ये इशारा
विमेंस एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान शेफाली ने फातिमा की गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंदों में पाकिस्तान की कप्तान ने वापसी करते हुए उन्हें कैच एंड बोल्ड कर दिया। शेफाली वर्मा को 6 गेंदों पर 12 रन पर आउट होने के बाद फातिमा ने उनकी ओर इशारा करते हुए पवेलियन जाने का इशारा किया, जिसके बाद उनके इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। फैंस का कहना था कि पाकिस्तान पहले ही मुकाबले में काफी पीछे था, ऐसे में इस तरह का गुस्सा दिखाना ठीक नहीं था।
Fatima Sana turning up the heat despite the scoreline.
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/j2ohXqlZSV
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
कैसा था भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह महिला T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर है। मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक नहीं पहुंच सकी। वकप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल पाईं और दीप्ति शर्मा की गेंद पर LBW आउट हो गईं।
The audacity to throw a “send-off” after getting all out for 55 in 18 overs, only for India to chase it down in 8 overs. At this point, Pakistani teams aren’t just finding ways to lose, they’re just exploring new and innovative ways to embarrass themselves.
But credit where it’s… pic.twitter.com/YOchByCjOr
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 5, 2026
भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी को सस्ते में समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना ज्यादा समय गंवाए 8.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 56 रन का छोटा लक्ष्य था, लेकिन शुरुआत में टीम ने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज फातिमा सना ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों ग्रुप मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। अब भारतीय महिला टीम की नजर अपने अगले मुकाबले पर है, जो गुरुवार को खेला जाएगा।

