
भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली आज 38 साल के हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगले साल होने वाला एकिदिवसीय विश्वकप उनका आखिरी विश्वकप होगा।
गौरतलब है कि टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की नजरें टिकी हुई हैं 50 ओवर के विश्व कप पर। अगर कोई फिटनेस से जुड़ी समस्या उनको नहीं होती है तो वह अगले साल एकदिवसीय विश्वकप खेलने वाले भारत के दूसरे उम्रदराज क्रिकेटर हो जाएंगे क्योंकि उनके साथी रोहित शर्मा तो 40 वर्ष की उम्र में टीम इंडिया में कुंडली जमाए बैठे ही हुए हैं।
अगले साल जब विश्वकप शुरु होगा तो विराट कोहली अपना 39वां जन्मदिन मना रहें होंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ही 38 की उम्र में साल 2011 का विश्वकप खेला था और उनको विश्व विजेता जैसी विदाई टीम ने भी दी। मौजूदा भारतीय टीम के इरादे भी कुछ ऐसे ही होंगें।क्योंकि यह विराट कोहली का अंतिम विश्वकप होगा।
हाल ही में कोहली ने पुष्टि की थी कि दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप होगा। कोहली ने एक साक्षात्कार में बताया था,”मेरे लिए, यह आखिरी विश्व कप है जिसमें मैं भारत के लिए खेलने जा रहा हूं और यही मेरी प्रेरणा है। और हां, लक्ष्य पूरी तरह से विश्व कप जीतना है।चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े, मैं बिल्कुल तैयार हूं।” कोहली, जो इस प्रारूप में केवल 15,000 रनों से पीछे हैं, ने भारत के लिए चार एकदिवसीय विश्व कप में भाग लिया है, जो 2011 में विजेता के रूप में समाप्त हुआ।
उन्होंने कहा था, “50 ओवर के विश्व कप की तीव्रता किसी भी चीज़ से अधिक है। क्योंकि अब, यह लगभग 10 गेम है तीव्रता के टी20 स्तर पर. लेकिन आप एक दिन में 2.5 टी20 मैच खेल रहे हैं।” कोहली ने कहा, “और एक बड़े टूर्नामेंट और विश्व कप में 10 मैचों तक उस तीव्रता को बनाए रखना बहुत बड़ी बात है। अब भी, यह विदेशी परिस्थितियों में है। यह आपसे बहुत कुछ छीन लेता है।”
Have a look at birthday boy Virat Kohli’s incredible international numbers across all three formats! Which format do you love watching King Kohli in the most? #ViratKohli #HappyBirthday #Sportskeeda https://t.co/hoxf1bPfhx
— Sportskeeda (@Sportskeeda) November 5, 2026
कोहली विश्व कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने विश्व कप में 37 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रहा है। अपने समग्र वनडे करियर में उन्होंने 302 पारियों में 58.59 की औसत से 55 शतक और 80 अर्द्धशतक के साथ 15,183 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 93.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 183 है।

