
Bank Strike : भारत में बैंकों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को राहत देने के लिए 2 बड़े फैसले किए हैं। ALSO READ: बैंक हड़ताल से पहले अलर्ट पर सरकार: 28-30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का खतरा, ATM और बैंकिंग सेवाओं की सुरक्षा पर बड़ा निर्देश
एटीएम चार्ज नहीं लेंगे बैंक
हड़ताल के दौरान ग्राहकों को राहत देते हुए SBI, PNB समेत कई बैंकों ने एटीएम से निकासी पर 3 दिन अतिरिक्त शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। फिलहाल एटीएम से 1 माह में 5 बार मुफ्त पैसे निकाले जा सकते हैं।
रविवार को खुली रहेगी बैंक शाखाएं
हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। इसी असुविधा से बचने के लिए रिजर्व बैंक के आदेश पर सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं रविवार, 27 सितंबर 2026 को खुली रहेंगी। इस दौरान बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज होगा। ALSO READ: बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल का ऐलान: किन मांगों पर अड़े हैं कर्मचारी, क्या होगा असर?
बैंकों ने ग्राहकों को किया मैसेज
बैंकों ने लोगों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए सूचित किया है कि हड़ताल के दौरान 24*7 डिजिटल चैनल्स- जैसे मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।


