1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

Railway New Rules 2026

1 जुलाई से ट्रेन में बिना टिकट सफर करना खासा महंगा पड़ा सकता है। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर अब पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना देना होगा। दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करना भी महंगा पड़ेगा। नशे में हंगामा करने और अनुशासनहीनता करने वाले यात्रियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। ALSO READ: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

 

रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और कम से कम 250 रुपए जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना नहीं भरने पर 3 माह की जेल की सजा भी हो सकती है। इससे पहले 2013 में रेलवे ने जुर्माने की न्यूनतम राशि को 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया था।

 

नए नियमों के तहत, दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों का टिकट जब्त कर लिया जाएगा। यात्री को टिकट का पूरा किराया और कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर बगैर अनुमति सामान बेचने पर भी 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

 

सभी रेलवे झोनों को आदेश जारी कर नए नियमों की जानकारी दे दी गई है। नए आदेश में भीख मांगने जैसी गतिविधियों पर भी रोक को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया है। ALSO READ: E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

 

रेल मंत्रालय के अनुसार, इन बदलावों का मकसद बिना टिकट यात्रा, टिकटों के दुरुपयोग और रेलवे परिसरों में होने वाली अनियमितताओं को कम करना है। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा मिल सकेगी। ALSO READ: मध्यप्रदेश के युवाओं को मिल रहा 50 लाख तक का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

edited by : Nrapendra Gupta