Weather Update : उत्‍तर भारत पहुंचा मानसून, मुंबई में बारिश बनी ‘आफत’, जानें देशभर का मौसम

Monsoon reaches several states including Delhi-NCR

Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून कई राज्‍यों में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मुंबई में मानसून घनघोर बारिश ला रहा है। अंधेरी इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है। 

 

अब अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून कई राज्‍यों में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।

ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली पहुंचा मानसून, महाराष्‍ट्र में बारिश से हाल बेहाल, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर

मुंबई में मानसून घनघोर बारिश ला रहा है। अंधेरी इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है। साकीनाका की हालिया घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका सतर्क हो गई है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

ALSO READ: Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

इन क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट है।

इन इलाकों में भूस्खलन की आशंका

केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को मिर्जापुर के चुनार में सबसे ज्यादा 120 मिमी और आजमगढ़ में 114.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। 

ALSO READ: Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश

इंदौर, भोपाल, उज्जैन में भारी बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। इस दौरान उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी लोधा में सहायक सचिव नाले में बह गए, जिनका शुक्रवार सुबह तक कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं एक युवक रपट पुलिया पार करने के दौरान बाइक सहित पानी के तेज बहाव के साथ बह गया।

ALSO READ: Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

गनीमत रही कि वह तैरकर किनारे पहुंचा। भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 युवक तेज बहाव के नाले में बह गए, जिसमें से 2 युवकों की मौत हो गई, जिसमें से 1 युवक का शव बरामद कर लिया गया और दूसरे का शव पुलिस तलाश रही है। भोपाल में बारिश की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।