Weather Update : असम में बाढ़ से हाहाकार, UP-MP समेत कई राज्‍यों में अलर्ट, गुजरात-हिमाचल में बारिश का कहर

Heavy rain alert for several states including Uttar Pradesh and Madhya Pradesh

Weather Update News : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण देश में एक बार फिर मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। मौसम विभाग, के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। नदियां उफान पर हैं। 6 जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, शिवसागर, गोलाघाट, चराइदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिलों में कुल 445495 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम में बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए कुल 90 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की चेतावनी है।

 

असम में नदियां उफान पर, सैकड़ों गांव डूबे

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण देश में एक बार फिर मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। मौसम विभाग, के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। नदियां उफान पर हैं। 6 जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं।

ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, शिवसागर, गोलाघाट, चराइदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिलों में कुल 445495 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम में बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए कुल 90 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। 

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 55 जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात में बाढ़ में फंसे 790 से ज्यादा लोगों को सेना ने रेस्क्यू किया है। IMD ने अगले 8 घंटों के अंदर देश के 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का संभावना जताई है। उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा जताया है।

ALSO READ: Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

 

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की चेतावनी है। घाघरा और शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और खराब मौसम के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कहर से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 135 सड़कें बंद हैं। प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में आज दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर एक दो बार बहुत बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी, बारामूला, अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Weather Update : गुजरात से असम तक भारी बारिश से तबाही, UP-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 10 जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, बूंदी, झालावाड़, सिरोही, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।