
INDvsWI कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। पहले एकदिवसीय मैच में भारत अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। वहीं भारत ने रोहित और शुभमन के विकेट खोकर इस लक्ष्य को 42वें ओवर में पा लिया। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 41.4 ओवर में 300 रन बनाए।
विराट कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने शुरुआती जीवनदान का फायदा उठा कर 108 गेंदों में 110 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा। रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए। कोहली के साथ ऋतुराज गायकवाड़ 13 रनों पर नाबाद रहे। इंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और रॉस्टन चेस ने एक एक विकेट लिए।
दीवाली आने में अभी समय है, लेकिन कोहली ने आज ही धमाका कर दिया। वेस्टइंडीज़ ने पारी की शुरुआत धमाकेदार की थी, लेकिन फिर उनकी पारी लड़खड़ा गई और वे 300 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रोहित और गिल ने ठोस शुरुआत दिलाकर पहले 10 ओवर में ही भारत को मैच में काफी आगे कर दिया था। गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा तो वहीं कोहली ने अपनी क्लास दिखाते हुए नाबाद 139 रन बनाए।
कोहली ने छक्कों की बारिश करते हुए मेहमान टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया। गिल ने 108 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाया जबकि विराट ने और भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए मात्र 88 गेंदों में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। विराट ने लगातार दो छक्के मारकर मैच समाप्त किया।
रोहित और गिल ने तेज शुरुआत की और पहले पावरप्ले में 70 रन बनाए। रोहित अल्जारी का शिकार बने और इसके बाद गिल और कोहली साथ आए। भारतीय कप्तान को 11 रन पर जीवनदान मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया; उन्होंने इस साल 9 वनडे मैचों में अपना सातवां 50 स्कोर बनाया। उन्होंने क्रैम्प्स (मांसपेशियों में खिंचाव) से जूझते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा।
up with a
up with aVirat Kohli meant business tonight
Updates https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/mM52R4r2nF
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
इससे पहले जस्टिन ग्रीव्स (101) के शानदार अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में रविवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
जब वेस्ट इंडीज़ की टीम बल्लेबाज़ी कर रही थी, तो 300 रन का स्कोर बस एक औपचारिकता लग रहा था, लेकिन आखिर में वे इससे 5 रन पीछे रह गए। गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला करने के बाद मेज़बान टीम के लिए पावरप्ले मुश्किल भरा रहा। वे न सिर्फ़ कोई विकेट ले पाए, बल्कि खेल पर पकड़ बनाने के लिए भी संघर्ष करते रहे, क्योंकि वेस्ट इंडीज़ ने पहले 10 ओवरों में ही 85 रन बना लिए थे।
जस्टिन ग्रीव्स ने आक्रामक खेल दिखाया और जॉन कैंपबेल ने उनका अच्छा साथ दिया; दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक जड़े और शतकीय साझेदारी की। 20वें ओवर में कैंपबेल (62)के कुलदीप का शिकार बनने के बाद टीम को पहली सफलता मिली। तीसरे नंबर पर आए कार्टी लय पाने के लिए संघर्ष करते दिखे और स्कोरिंग रेट कम हो गया। 20वें और 30वें ओवर के बीच सिर्फ़ दो बाउंड्री लगीं। कार्टी 31 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।
That feeling when you bring up ODI century No. 10
Captain @ShubmanGill taking a well-earned moment to soak in the applause
Updates https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/395GvC34x5
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
जहाँ ग्रीव्स ने अपना पहला वनडे शतक लगाया, ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 101 रन में 12 चौके लगाए। वहीं कुलदीप ने छह गेंदों के भीतर तीन विकेट लेकर वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 198/5 कर दिया। मेहमान टीम के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती थी, लेकिन आमिर जंगू ने उपयोगी पारी खेली – अपना दूसरा वनडे अर्धशतक लगाया – और वेस्ट इंडीज को 300 के करीब पहुँचाया।भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 40 रन पर चार विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 60 रन पर दो विकेट और नीतीश कुमार रेड्डी ने 45 रन पर एक विकेट लिया।

