भारतीय क्रिकेट प्रेमी शायद ही Vinod Kambli का नाम कभी भूल सकते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली का एक वीडियो आजकल चर्चा है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उनके इस वीडियो से पता चल रहा है कि वो एक वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर पोस्ट इस वीडियो में भावुक नजर आ रहे कांबली वृद्धाश्रम में सुविधाओं की खूब तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की सेहत को लेकर काफी चिंताजनक खबरें आई थीं। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें डंडे के सहारे चलते हुए देखा गया था। उनका ये वीडियो चर्चा का विषय बना था। उनको लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति भी दयनीय होने की खबरें मीडिया में आती रही हैं। एका बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से नौकरी मांगते हुए भी दिखाई दिए थे। अब उनके नए वीडियो ने एक बार फिर उनके स्वास्थय की चर्चा बढ़ा दी है।
क्या वृद्धाश्रम में रह रहे हैं कांबली?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर, जो दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं, उनका ताजा वीडियो सामने आया है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, इसमें वे वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वहां पर मिलने वाली सुविधाओं और लोगों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मैं इस समय निदान में हूं। मैं यही कहना चाहूंगा कि यहां पर सभी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। यहां की साफ-सफाई और बाकी चीजें शानदार है। मुझे यहां पर रहते हुए ये कभी भी महसूस नहीं होता है कि मैं अपने घर पर नहीं हूं। यहां के लोगों से मुझे बहुत ही मान सम्मान मिल रहा है।”
Vinod Kambli’s latest video, he is presently at an elderly care centre in Thane.
Praying for his recovery soon. pic.twitter.com/6k1plg1aCl
— Abhishek (@ImAbhishek7_) September 25, 2026
17 टेस्ट और 104 वनडे मैचों में रहे शामिल
कांबली को एक होनहार खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। हालांकि, वे अधिक समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 54 की बेहतरीन औसत के साथ 1084 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले। उन्हें वनडे में अधिक मौके मिले लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। कांबली ने 104 वनडे मैचों में 32 की औसत के साथ 2477 रन बनाए, जिसमें मात्र दो शतक शामिल रहे।
बिना हिल्सा के सूनी रहेगी बंगाल की दुर्गा पूजा, बांग्लादेश ने किया एक्सपोर्ट से इनकार

