
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि रुद्रपुर के पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होगी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि! रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्तराखण्ड में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि! रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी का हृदय से आभार। यह पहल प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 14, 2026
गौरतलब है कि राज्य में अभी हल्द्वानी, श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, यहां 4 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।


