Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। राशि या नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही ग्रहों का उदय अस्त होना और व्रकी या मार्गी होना भी सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का संयोग भी कई बार दुर्लभ योग और राजयोगों का निर्माण करता है। ऐसा ही एक योग कर्क राशि में 22 जून से बनने जा रहा है। इस दिन कर्क राशि में गुरु और शुक्र के साथ बुद्ध ग्रह भी गोचर कर जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
एक राशि में तीन प्रमुख ग्रह साथ होते हैं, तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। कर्क राशि में यह संयोग भाग्य, धन, बुद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए बुध, गुरु और शुक्र की युति विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। जानें बुध, गुरु और शुक्र का कर्क राशि में संयोग किन राशियों को दिलाएगा सफलता और धन।
इन राशियों के लिए लाभकारी होगा त्रिग्रही योग
मिथुन राशि : मिथुन राशि को त्रिग्रही योग के प्रभाव से कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा, जिससे स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। करियर में तरक्की नए अवसर मिलेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं।
कर्क राशि : कर्क राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी ओर लोग आकर्षित होंगे। पराक्रम रंग लाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए करियर और वित्त में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता और क्षमता साबित कर पाएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लंबे समय से टल रहे कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। कुछ लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
मकर राशि : मकर राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यवसाय में विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी अच्छी डील या सौदे में साइन कर सकते हैं। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

