ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

trump meloni photo row

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि G7 सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की थी। मेलोनी ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि न वह और न ही इटली कभी किसी के आगे झुकता है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 से बात करते हुए दावा किया कि मेलोनी फ्रांस में G7 बैठक के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत उत्सुक थीं। उन्होंने मुझसे तस्वीर लेने की गुज़ारिश की थी। वह मेरे साथ तस्वीर चाहती थीं। मैं तस्वीर नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।

 

मेलोनी ने इस तरह दिया जवाब

इटली की पीएम मेलोनी ने ट्रंप की इन सभी बातों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और अमेरिकी राष्ट्रपति के फोटो वाले दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। सच कहूं तो मुझे हैरानी हुई है। मुझे नहीं मालूम कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? वैसे भी यह पहली बार नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वह पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति दृढ़ता से पेश नहीं आते। उनके नेताओं के साथ वह कहीं ज्यादा नरमी बरतते हैं। एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए। न मैं और न ही इटली कभी किसी से गुजारिश करता है।

विदेश मंत्री का अमेरिकी दौरा रद्द

इटली के विदेश मंत्री, एंटोनियो तायानी ने इस सप्ताहांत अपनी अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने ट्रंप पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने इन टिप्पणियों को 'गंभीर और अपमानजनक' बताया।

 

बहरहाल ट्रंप के दावेे  और मेलोनी के पलटवार पर दुनियाभर में नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर भी मेलोनी के जवाब की चर्चा जोरों पर है।

edited by : Nrapendra Gupta