
Top News 9 July : अमेरिका ईरान में जंग तेज हुई, देशभर में मानसून का कहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी 20 मैच आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा। 9 जुलाई की बड़ी खबरें :
लगातार दूसरे दिन ईरान पर अमेरिकी हमला
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म करने के एलान के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन भी ईरान के 8 शहरों में बड़ा हमला किया। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की उस क्षमता को कमजोर करने के लिए की जा रही है, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा कर सके।
बहरीन में अमेरिकी मुख्यालय के पास धमाके
अयातुल्लाह खामेनेई को अंतिम विदाई के बीच हुए इन हमलों का जवाब देने में ईरान ने भी देर नहीं की… ईरानी सेना खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। बहरीन में अमेरिकी नौसेना मुख्यालय के पास जोरदार धमाका हुआ। बहरीन, कतर और कुवैत में सायरन बजे।
देशभर में मानसून का कहर
महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। अगले 2 से 3 दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है। मौसम विभाग ने आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया अस्थिरता, सप्लाई चेन बाधा और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक और विश्वसनीय पार्टनर हैं। उन्होंने कहा कि ईसीटीए समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त हुई है।
भारत-इंग्लैंड चौथा टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। ऐसे में भारत को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं मेजबान इंग्लैंड यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी।

