
Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा, Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, इजराइल में नेतन्याहू के लिकुड को मिले सर्वाधिक वोट, दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में निधन। 30 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
6 राज्यों में SIR का समय बढ़ा
चुनाव आयोग ने दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम बदल दिया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नगालैंड में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी, जबकि दिल्ली में यह 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं।
सुपर अल नीनो से बढ़ सकती है महंगाई!
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सुपर अल नीनो मौसम संबंधी घटना के भारत की अर्थव्यवस्था पर संभावित असर को लेकर चिंता जताई है। IMF के मुताबिक, यदि इस मौसमी घटना के कारण कृषि उत्पादन में गिरावट आती है और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती हैं, तो इससे भारतीय परिवारों की खरीदारी करने की क्षमता कमजोर हो सकती है। ALSO READ: सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी
Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं
देश में चक्रवात Arnab का असर कमजोर पड़ने के बावजूद मौसम का मिजाज अभी सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। IMD के मुताबिक, जहां चक्रवात Arnab कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है, वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी अंडमान सागर क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके आने वाले दिनों में और मजबूत होने की संभावना जताई गई है। ALSO READ: Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान
नेतन्याहू के लिकुड को मिले सर्वाधिक वोट
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दल- ‘लिकुड’ को सर्वाधिक वोट मिले हैं। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद लिकुड स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से दूर है। अरब देशों के समर्थन वाले खेमे को किंगमेकर की तरह देखा जा रहा है।
दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया… वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे… उन्होंने एक्स-मेन सीरीज में अपने किरदार प्रोफेसर चार्लस जेवियर अलावा स्टार ट्रेक और मार्वल वर्ल्ड से जुड़ी कई कृतियों में यादगार अभिनय किया था…


