Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

top news 29 august: CNG Price hike Delhi NCR, mike price in mumbai

Top News 29 August : नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही हुई। अब तक 579 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली NCR में महंगी हुई सीएनजी, मुंबई में दूध के दाम बढ़ेंगे। FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर लाल निशान लगाने का फैसला किया। जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी। 29 अगस्त की बड़ी खबरें : 

 

नेपाल में जलप्रलय के बाद तबाही के मंजर

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत व बचाव अभियान जारी है। जलप्रलय के बाद नेपाल में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इस दर्दनाक घटना में 579 लोगों की मौत हो गई जबकि 1900 से अधिक लोग लापता हैं। इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ALSO READ: Nepal Flash Flood : नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, जयशंकर ने संभाला मोर्चा, भारतीयों की सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

 

दिल्ली में CNG के दाम बढ़े

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई। दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपए प्रति किलो था। यहां आज से सीएनजी की नई कीमत 86.98 रुपए प्रति किलो हो गई। 

 

मुंबई में दूध महंगा

दूध उत्पादकों ने कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद 93 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। नई दरें एक सितंबर, 2026 से लागू होंगी।

 

पैकेज्ड फूड पर लगेगा लाल चेतावनी संकेत?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ऐसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की पैकेजिंग के सामने लाल चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिनमें चीनी, नमक या वसा की मात्रा अधिक है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्पादों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में स्पष्ट जानकारी देना और उन्हें सोच-समझकर विकल्प चुनने में मदद करना है।

 

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

जियो प्लेटफॉर्म्स को अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी अधिकतम 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए होगी। खास बात यह है कि आईपीओ में ऑफर फॉर सेल का कोई हिस्सा नहीं होगा।