
Top News 25 June : वेनेजुएला में भूकंप के 2 तेज झटकों से भारी तबाही, जापान में भी 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया। यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हार्मुज में टोल मंजूर नहीं। ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा। 25 जून की बड़ी खबरें :
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला
वेनेजुएला में गुरुवार सुबह 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। राजधानी कराकस समेत कई शहरों में भारी तबाही हुई है। हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है। ALSO READ: भूकंप के 2 तेज झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!
जापान में भी 6.9 की तीव्रता का भूकंप
जापान के उत्तरी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके टोक्यो समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या सुनामी की सूचना नहीं है।
यूरोप में गर्मी का प्रकोप
यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी ने कई देशों में तापमान के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि स्कूल बंद करने पड़े हैं, परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और सरकारों ने स्वास्थ्य संबंधी आपात चेतावनियां जारी कर दी हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, स्पेन, बेल्जियम, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों में बुधवार को तापमान सामान्य से 18 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। ALSO READ: यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत
हार्मुज में टोल मंजूर नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क उनके लिए अस्वीकार्य होगा। इस पर ईरान ने जवाब दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहने तक क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती।
ब्राजील नॉकआउट में पहुंचा
ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में जगह बनाई। मोरक्को ने हैती के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की। स्विट्जरलैंड ने कनाडा को हराकर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
edited by : Nrapendra Gupta

