Top News 19 October: फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

Top News 19 October: फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

top news 19 october

Top News 19 October: फायरिंग में बाल बाल बचे टाइगर श्राफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक, CEC के खिलाफ 23 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन, अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब जाएंगे, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। पल पल की जानकारी…

 

टाइगर श्राफ पर फायरिंग

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ा। विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस को कटघरे में खड़ा किया है। शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात अभिनेता से उनके आवास पर मुलाकात की। ALSO READ: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

केंद्र सरकार ने चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने से बने इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने पर रोक लगा दी है। अब मक्का, टूटे चावल व अन्य पदार्थों से बने इथेनॉल का मिश्रण किया जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों से जारी निविदा में मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन राशि भी घटाकर 68.86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई।

 

CEC के खिलाफ 23 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन

‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ नाम के नए बने मंच ने 23 अक्तूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का बड़ा एलान किया है। संगठन ने संसद से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटाने और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संगठन का आरोप है कि एसआईआर की आड़ में देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार छीन लिए गए हैं। 

 

अमित शाह का पंजाब दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। झोटा की 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने महज 8.5 ओवर में 103 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।