
Top News 17 October: नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी। लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती। हिमाचल के शिमला में भूकंप के झटके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया बैन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां और आखिरी टी20 मैच आज। 17 अक्टूबर की बड़ी खबरें:
नेहा बोरा रिहा, दिपके की कोर्ट में पेशी
दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में ली गई नेहा बोरा को रिहा किया। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को आज अदालत में पेश किया जाएगा। लेफ्ट दल आज दोपहर 2 बजे जंतर-मंतर मार्च करेंगे। दिल्ली पुलिस ने मार्च की इजाजत नहीं दी, कनॉट पैलेस का सेंट्रल पार्क आज भी बंद।
आडवाणी अस्पताल में भर्ती
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। ALSO READ: Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट
हिमाचल के शिमला में भूकंप
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया बैन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी किया है। उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम बताया। इस फैसले से भारत और चीन को बड़ी राहत मिली है।
टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल सीरीज में दो-दो की बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के लिए ये मैच सीरीज बचाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश की भी संभावना।


