
Top News 14 October : बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, CJP नेताओं पर ट्रेस पासिंग का मामला, ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के मानकीकृत नाम तय करने के भारत के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। 14 अक्टूबर की बड़ी खबरें:
बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया। ALSO READ: बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम
CJP नेताओं पर ट्रेस पासिंग का मामला
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है।
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बताया गया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी महिला उनकी ओर दौड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर करारी हार का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शाह ने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और NDA के साथ है। ALSO READ: गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया
लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत
चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के मानकीकृत नाम तय करने के भारत के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। बीजिंग ने दावा किया है कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में संबंधित इलाके चीन के हैं। हालांकि, भारत के इस कदम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की आधिकारिक पहचान और मानचित्रण को व्यवस्थित करना है। ALSO READ: China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का


