
Top News 12 September: देश-दुनिया के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। भारत की मेजबानी में 2 दिवसीय BRICS शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतिन, शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ मुलाकातों के बीच बदलते वैश्विक समीकरण पर दुनिया की नजर है। वहीं, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर वैज्ञानिकों की नई चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। खेल जगत में महिला एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।
2 दिवसीय ब्रिक्स समिट आज से
भारत की मेजबानी में 2 दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। समिट के लिए रूस, ईरान, ब्राजील, इंडोनेशिया, फिलीपींस और नाइजीरिया समेत कई देशों से मेहमान भी नई दिल्ली पहुंचे।
चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात पर भी नजर रहेगी। जिनपिंग 7 साल बाद भारत यात्रा पर आ रहे हैं।
मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण
पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया ग्लोबल समीकरण बनाया। अमेरिका की 'America First' नीति और टैरिफ आधारित व्यापार रणनीति के बीच ब्रिक्स देशों का आपसी आर्थिक सहयोग वॉशिंगटन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन सकता है। ALSO READ: ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण
30% ज्यादा तपेगी धरती!
ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को लेकर वैज्ञानिकों ने एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी चेतावनी जारी की है। ‘एनवायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स’ में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, प्राकृतिक ‘फीडबैक लूप्स’ के कारण ग्लोबल वार्मिंग में 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। अब तक हम सिर्फ इंसानी गतिविधियों और जीवाश्म ईंधनों के धुएं को ही जिम्मेदार मान रहे थे, लेकिन अब प्रकृति खुद इस तबाही की रफ्तार को बढ़ाने लगी है। ALSO READ: 30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट
महिला एशिया कप फाइनल में भारत vs श्रीलंका
रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसे श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रविवार को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा।


