तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

An ammonia gas leak occurred at seafood factory in Tamil Nadu

Ammonia gas leak incident : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, सीफूड निर्यात फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से ज्‍यादा श्रमिकों के बेहोश होने की खबर है। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रभावित श्रमिकों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची है।

 

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, सीफूड निर्यात फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से ज्‍यादा श्रमिकों के बेहोश होने की खबर है। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रभावित श्रमिकों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

ALSO READ: महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बचाव एवं राहत कार्य जारी

गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची है। गैस रिसाव को नियंत्रित करने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

ALSO READ: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

प्रभावित कर्मचारियों में ज्यादातर उत्तरी राज्यों से आए हुए कर्मचारी शामिल हैं। गैस लीक के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। जिन कर्मचारियों में चक्कर आने और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दिए, उन्हें भी तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ALSO READ: MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

यह हो सकता है हादसे का कारण

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर एस. कविता ने फैक्टरी और अस्पतालों का दौरा किया तथा प्रभावित कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया। फैक्टरी में किसी वाल्व की खराबी के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ हो सकता है। जांच में सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ALSO READ: जयपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने जताया शोक

इस घटना पर गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने दुख व्यक्त किया है। लोकभवन से जारी बयान में उन्होंने कहा कि तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के पास कनिगईपायर गांव में झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

ALSO READ: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में लगी आग से 4 मरीजों की मौत, तड़पते मरीजों को छोड़ भागा स्टाफ

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दिए ये निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। 3 सदस्यों वाली इस समिति में 'औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक', 'प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव' और 'सार्वजनिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक' शामिल हैं। समिति को 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है।
Edited By : Chetan Gour