टिंडर पर डेटिंग, दोस्ती और फिर ब्लैकमेल… नोटों के बिस्तर पर सोकर दिखाया शादी का सपना, लूट लिए 6 करोड़ रुपए

blackmail

यूपी में डेटिंग एप की मदद से लडकों से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगी कर के एक हसीना ने 6 करोड़ रुपए लूट लिए। डेटिंग पर लोगों को फंसाना, फिर धमकी देकर ब्‍लेकमेल करना। इसके लिए बहुत शातिर तरीके से ये हसीना लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।

दरअसल, पल्लवी सिंह राजपूत नाम की महिला पर आरोप है कि वह डेटिंग ऐप टिंडर और सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों से दोस्ती करती थी। बातचीत और मुलाकात के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए उनको ब्लैकमेलिंग करती थी। रकम देने से इनकार करने पर रेप और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमों में उनको फंसाने की धमकी देती थी। इस कथित नेटवर्क के जरिए 5 लोगों को जेल भिजवाने और 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली का दावा किया गया है।

ऐसे बनाती थी अपना शिकार : आरोपों है कि पल्लवी सिंह राजपूत डेटिंग ऐप पर पुरुषों से संपर्क करती थी। बातचीत के जरिए पहले दोस्ती और फिर नजदीकी बढ़ाती थी। अपनी कोई न कोई मजबूरी बता कर आर्थिक लाभ उठाती रहती थी। इसके बाद मुलाकात के दौरान फोटो और वीडियो बना लेती थी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इन्हीं फोटो और वीडियो को बाद में ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाया जाता था। वह कथित तौर पर पीड़ितों से बड़ी रकम मांगती थी। पैसे देने से इनकार करने पर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाती थी।

नोटों के बिस्तर पर सोती थी हसीना : इस घटना में कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में महिला के पास असलहा भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों में मौजूद रकम, असलहे और उनके पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

5 लोगों को जेल भेजने का आरोप: पीड़ित पक्ष ने दावा किया है कि महिला की शिकायतों के बाद अब तक खुद पीड़ित समेत कुल 5 लोग जेल जा चुके हैं। कई लोग बदनामी और मुकदमे के डर से पैसे देने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में डेटिंग ऐप के जरिए बनाए गए रिश्ते, आपत्तिजनक सामग्री और कानूनी कार्रवाई की धमकी को कथित तौर पर वसूली के लिए इस्तेमाल किया जाता था।