LPG Price Today: देश में कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा LPG सिलेंडर? देखें पूरी लिस्ट

LPG Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है। 18 जून को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 बनी हुई है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार, देश में सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेह में ₹1,179 का है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में ₹941 में उपलब्ध है।

इन शहरों में ₹1,000 से कम में मिल रहे सिलेंडर

मुंबई में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम ₹941.50 हैं। जबकि बेंगलुरु में ₹944.50, अहमदाबाद और गुरुग्राम में ₹949, जयपुर में ₹952.50 और गोवा में ₹956 हैं। वहीं, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के रेट ₹957.50, कोलकाता में ₹968, हैदराबाद में ₹994 और लखनऊ में ₹976.50 हैं।

3,700 रुपये के पार कमर्शियल सिलेंडर

होटल और रेस्टोरेंट में यूज किए जाने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी अलग-अलग शहरों में काफी अलग हैं। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में ₹3,752 का मिल रहा है, जबिक नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹3,638, गंगटोक में ₹3,631.50, वेस्ट इंफाल में ₹3,599 और आइजॉल में ₹3,595.50 है।

इसके अलावा अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,544, श्रीनगर में ₹3,458 और हैदराबाद में ₹3,367 का बिक रहा है। वहीं, मुंबई में यही कमर्शियल सिलेंडर ₹3,067.50 में उपलब्ध है, जो कई शहरों के मुकाबले काफी सस्ता है।

इन शहरों में सिलेंडर 1000 के पार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राज्यों और शहरों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लेह में ₹1,179 का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹1,119.50, गंगटोक में ₹1,094.50, आइजॉल में ₹1,094 और वेस्ट इंफाल में ₹1,093.50 है। वहीं, श्रीनगर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1,058 में उपलब्ध है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मैदानी इलाकों में सिलेंडर की कीमतें पहाड़ी इलाकों से कम होती हैं। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से परिवहन लागत बढ़ जाता है। जिस कारण लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

सबसे सस्ती LPG दुनिया में कहां मिलती है

दुनिया के कई ऊर्जा उत्पादक देशों में एलपीजी भारत के मुकाबले काफी सस्ती मिलती है। सऊदी अरब, रूस, कजाकिस्तान और अल्जीरिया जैसे देशों में गैस की कीमतें काफी कम हैं। अनुमान के मुताबिक, अल्जीरिया में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर करीब ₹233 का पड़ता है। वहीं, अंगोला में इसकी कीमत लगभग ₹505 और कजाकिस्तान में करीब ₹592 है।

यह तुलना अंतरराष्ट्रीय LPG की खुदरा कीमतों (रुपये प्रति लीटर) पर आधारित अनुमान है। अलग-अलग देशों में सिलेंडर का साइज, टैक्सए सब्सिडी और वितरण लागत अलग होती है। इसलिए वास्तविक बाजार कीमतें कुछ अलग हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे 17 जून 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली — पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20

मुंबई — पेट्रोल ₹111.18 | डीजल ₹97.83

कोलकाता — पेट्रोल ₹113.47 | डीजल ₹99.82

चेन्नई — पेट्रोल ₹107.77 | डीजल ₹99.55

गुरुग्राम — पेट्रोल ₹102.77 | डीजल ₹95.44

नोएडा — पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.56

बेंगलुरु — पेट्रोल ₹110.93 | डीजल ₹98.80

भुवनेश्वर — पेट्रोल ₹109.92 | डीजल ₹100.92

चंडीगढ़ — पेट्रोल ₹98.10 | डीजल ₹86.09

हैदराबाद — पेट्रोल ₹115.69 | डीजल ₹103.82

जयपुर — पेट्रोल ₹112.66 | डीजल ₹97.78

लखनऊ — पेट्रोल ₹102.05 | डीजल ₹95.55

पटना — पेट्रोल ₹113.35 | डीजल ₹99.36

तिरुवनंतपुरम — पेट्रोल ₹115.49 | डीजल ₹104.40

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।