Samsung Galaxy Unpacked 2026 की तारीख तय, Z Fold 8 Ultra से लेकर Flip 8 तक होंगे लॉन्च, जानें लाइव डिटेल

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बता दें कि इस बार का इवेंट पहले से बड़ा हो सकता है, क्योंकि सैमसंग इस बार आमतौर पर लॉन्च किए जाने वाले दो फोल्डेबल फोन की जगह तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी नए स्मार्टवॉच और लंबे समय से चर्चा में चल रहे Android XR स्मार्ट ग्लासेस भी लॉन्च कर सकती है।

इवेंट की जानकारी देते हुए Samsung ने कहा कि Galaxy के नए डिवाइस ज्यादा पर्सनल और बेहतर अनुभव देने वाले होंगे और AI के दौर में एक नया मानक तय करेंगे। आइए जानते हैं Samsung के आने वाले Galaxy Unpacked इवेंट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Flip 8 और अन्य डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और एक नए मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra को पेश कर सकती है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह पहली बार होगा जब Samsung कोई Ultra ब्रांड वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन ज्यादा चौड़ा और पासपोर्ट जैसा होगा ताकि इसे इस्तेमाल करना आसान हो, जबकि Ultra मॉडल में Samsung का अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल हार्डवेयर होने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी नई Galaxy Watch 9 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही ऐसी चर्चा है कि सैमसंग अपने आने वाले Android XR आधारित स्मार्ट ग्लासेस की पहली झलक भी दिखा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्ट ग्लासेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Samsung Galaxy Unpacked: तारीख, समय और भारत में इसे लाइव कैसे देखें

Samsung ने कन्फर्म किया है कि अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को सुबह 9:00 AM EDT (भारत में शाम 6:30 PM IST) पर होगा। इस लॉन्च इवेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के ऑफिशियल YouTube चैनल पर दुनिया भर में की जाएगी।

लॉन्च से पहले, Samsung ने भारत में अपने आने वाले Galaxy डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। इसके तहत कस्टमर 999 रुपये में डिवाइस रिजर्व कर सकते हैं और कई फायदों के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, जिसमें 2,799 रुपये का वाउचर और लॉन्च के समय मिलने वाले दूसरे ऑफर्स शामिल हैं, जिनके बारे में कंपनी बाद में जानकारी देगी।

हमेशा की तरह, नए डिवाइस के हार्डवेयर से जुड़ी ज्यादातर जानकारी लीक और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित है। उम्मीद है कि Samsung 22 जुलाई को Galaxy Unpacked की-नोट के दौरान पूरे स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें: iQOO ला रहा है 15 हजार का पावरफुल स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा AI फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 8 इस महीने हो सकता है लॉन्च कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy Z Flip 8: Samsung इस महीने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अगले जनरेशन को लॉन्च कर सकता है और हमेशा की तरह, इस लाइनअप में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले डिवाइस में से एक Galaxy Z Flip 8 होगा। हालांकि, दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी आने वाले हैंडसेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स से इसके बारे में काफी बातें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि Galaxy Z Flip 8 में पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, नया प्रोसेसर और कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 8: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (अनुमानित)

हालिया लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Flip 8 अपने पिछले मॉडल की तुलना में थड़ा पतला हो सकता है। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 13.2mm और अनफोल्ड होने पर 6.6mm हो सकती है, जिससे यह Galaxy Z Flip 7 से लगभग 0.5mm पतला होगा।

इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2600 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो, लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Z Flip 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। ऐसी भी चर्चा है कि यह हैंडसेट Cream, Graphite, Mint और Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8: भारत में लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)

कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने अगले ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में 22 जुलाई, 2026 को Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इस लॉन्च इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra भी पेश किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो, चर्चा है कि भारत में Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो लॉन्च के तुरंत बाद ही इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 Sale: iPhone से लेकर Vivo तक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, चेक करें डील