सलमान और सतनाम का ऐतिहासिक कारनामा, पुरुष युगल स्कल्स में भारत का पहला कांस्य

satnam singh

एशियाई खेल 2026 में के पांचवें दिन गुरुवार की शुरुआत में भारत ने  सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष युगल स्कल्स में कांस्य पदक जीत कर की।सतनाम सिंह और सलमान खान ने गुरुवार को यहां पुरुषों के डबल स्कल्स में कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीतकर भारतीय रोइंग के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया और देश को एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का पहला पदक दिलाया।

सतनाम और सलमान की जोड़ी 1,500 मीटर तक दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अंतिम 500 मीटर में तीसरे स्थान पर खिसक गई। उसने नागारागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर छह मिनट 13.25 सेकंड का समय निकाला। चीन के यी शूडी और यीदे नी ने छह मिनट 09.37 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक मामातकुलोव ने छह मिनट 10.49 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक विजेताओं से 3.88 सेकंड पीछे रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘पुरुष युगल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान का शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उनका संयम और तालमेल सराहनीय रहा। उम्मीद है कि यह उपलब्धि उन्हें आने वाले वर्षों में और बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।’’ सतनाम ने हांगझोउ एशियाई खेलों में पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में भी कांस्य पदक जीता था। इस पदक के साथ उनके एशियाई खेलों के पदकों की संख्या दो हो गई है।