सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

uttarkashi tunnel

सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन सुरंग के बाहर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया और अंदर गैस रिसाव की आशंका के बीच करीब 27 मजदूर सुरंग में फंस गए।

ALSO READ: 118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सुरंग के अंदर गैस मौजूद होने के कारण बचाव अभियान बेहद कठिन हो गया है। कई राहतकर्मियों को सुरंग के भीतर जाने के दौरान चक्कर आने और बेहोश होने की शिकायत हुई है। 

ALSO READ: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह गैस भूस्खलन के कारण जमीन के भीतर की चट्टानों और भू-स्तरों के प्रभावित होने से प्राकृतिक रूप से निकल रही है।  प्रशासन के मुताबिक सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के 21 कर्मचारी और NHPC के 6 कर्मचारी फंसे होने की आशंका है। (प्रतीकात्मक चित्र)