Share Bazaar में गिरावट थमी, Sensex 444 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार

Decline in Indian stock market over past two days has come to halt

Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी गिरावट पर आज विराम लग गया। भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार उछाल आया। बीएसई का सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76922.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24005.85 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 631.41 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 77110.08 अंक तक पहुंच गया  था।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी गिरावट पर आज विराम लग गया। भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार उछाल आया। बीएसई का सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76922.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24005.85 अंक पर पहुंच गया।

ALSO READ: Share Bazaar में आई बड़ी तेजी, Sensex 791 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार

कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 631.41 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 77110.08 अंक तक पहुंच गया  था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 तेजी के साथ बंद हुए। इटरनल में सबसे ज्यादा 5.89 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी उल्लेखनीय तेजी रही।

निफ्टी मिडकैप में 0.34 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.36 फीसदी तेजी आई। कच्चे तेल की कीमतों में कमी और भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने मंगलवार को 2556.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ALSO READ: Share Bazaar में लगातार 5वें दिन तेजी, Sensex 77400 के पार, Nifty में भी जबरदस्त उछाल

इससे पहले यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबार के अंत में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बिकवाली के दबाव में बीएसई सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76478.67 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी भी 80.50 अंकों की गिरावट के साथ 23865.75 के स्तर पर आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार पर दबाव रहा।