सीएम धामी ने दी महानवमी की बधाई, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के 30% आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

सीएम धामी ने दी महानवमी की बधाई, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के 30% आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

pushkar singh dhami

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई दी। उन्होंने बताया कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया गया है। ALSO READ: उत्तराखंड में महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन, सीएम धामी ने दी जानकारी

 

माँ सिद्धिदात्री से की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना को समर्पित पावन महानवमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री से आप सभी के सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।”

मातृशक्ति को 30% आरक्षण पर जोर

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश की मातृशक्ति को समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय इसी संकल्प का प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर बहन को आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के पर्याप्त अवसर मिलें क्योंकि नारी सशक्त होगी, तभी विकसित उत्तराखंड का संकल्प साकार होगा।