राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम AMA में बताया, कौन हैं उनका पसंदीदा नेता?

rahul gandhi says who is his favourite bjp leader

इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सेशन के दौरान राहुल गांधी ने अपने पसंदीदा नेता का नाम बताकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी। भाजपा में अपना पसंदीदा नेता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। ALSO READ: Gen Z पर मोहन भागवत के बयान से सियासी बवाल, प्रियंका गांधी बोलीं- छात्रों को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

 

उन्होंने अमरिंदर सिंह की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है। वे बहुत कूल है। वे मिलिट्री हिस्ट्री में एक्सपर्ट हैं। इसलिए मैं उनको काफी पसंद करता हूं। अंत में वे हेलो अंकल अमरिंदर कहते हैं।

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 2 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2021 तक वे कांग्रेस में थे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 27 अक्टूबर 2021 को अपनी नई पार्टी Punjab Lok Congress बनाई। सितंबर 2022 को उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया। ALSO READ: NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI का दावा- NTA के अधिकारियों ने ही लीक किए थे प्रश्नपत्र

 

डॉग नूरी के साथ शेयर किया वीडियो

उनसे डॉग लव के बारे में भी सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि जानवरों को पृथ्वी पर बराबर सम्मान के साथ रहने का हक है। इसमें उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के डॉग नूरी को भी दिखाया। राहुल ने कहा कि मैंने नूरी के साथ वीडियो बनाया है, इस पर वो गुस्सा होंगी। लेकिन कोई बात नहीं मैनेज कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया है। उन्होंने कहा था कि इसमें छात्र और Gen-Z उनसे जो भी सवाल करेंगे, वो उसका जवाब इंस्टाग्राम पर देंगे।