PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, INDIA की बैठक से पहले CWC में क्या बना प्लान

PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, INDIA की बैठक से पहले CWC में क्या बना प्लान

congress commite

चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अपना हमला और तेज कर दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

ALSO READ: PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था CWC ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से चुनाव आयोग के जरिए ‘वोट चोरी’ को अंजाम दिया गया है। पार्टी ने कहा कि संविधान और देश के लोकतंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों का इस्तीफा जरूरी है।

ALSO READ: Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

कांग्रेस का यह रुख ऐसे समय सामने आया है, जब इंडिया ब्लॉक (INDIA bloc) की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है।

 

CWC ने SIR को लेकर भी सवाल उठाए हैं और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। हालांकि, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े आरोपों का खंडन किया है और चुनाव प्रक्रिया में उठाए गए फैसलों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि हुल गांधी ने आज करीब 20-25 मिनट तक CWC सदस्यों को संबोधित किया।

ALSO READ: Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

मुख्य बात राहुल गांधी ने रखी की कांग्रेस पार्टी के वजह से ही ऐसे खुलासे हो रहे हैं। 2 साल से खुद राहुल गांधी ये मुद्दा उठा रहे हैं। जब उन्होंने 2 साल पहले ये मामला उठाया था किसी ने विश्वास नहीं किया। कई लोग सवाल उठा रहे थे, लेकिन अभी ये साबित हो गया है कि राहुल गांधी जो 2 साल से कह रहे हैं वो सच है। जो चुनाव हो रहे हैं वे निष्पक्ष नहीं हैं। उसमें पारदर्शिता नहीं है। एक तरीके से कहा जा सकता है कि ये चुनाव मैच फिक्सिंग चुनाव है। सारे जो कानून बनाए गए हैं वे गैर कानून हैं। कांग्रेस की राजनीति केवल विरोध की राजनीति नहीं है ये प्रतिरोध की राजनीति है।