पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

AI/ Image

पंजाब के संगरूर जिले के लेहरागागा-जाखल रोड पर छोटियां गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत और करीब 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश और जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। तेज रफ्तार कार कई मजदूरों को दूर तक घसीटती ले गई, जिसमें 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबरों के मुताबिक, घटना के समय करीब 23 महिला और पुरुष मनरेगा मजदूर सड़क किनारे कार्य कर रहे थे।

पंजाब के संगरूर जिले के लेहरागागा-जाखल रोड पर छोटियां गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत और करीब 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश और जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ALSO READ: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

तेज रफ्तार कार कई मजदूरों को दूर तक घसीटती ले गई, जिसमें 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबरों के मुताबिक, घटना के समय करीब 23 महिला और पुरुष मनरेगा मजदूर सड़क किनारे कार्य कर रहे थे। गंभीर हालत के चलते कई घायलों को संगरूर, सुनाम और पटियाला रैफर किया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों और मजदूर संगठनों ने सुरक्षा नियमों (रिफ्लेक्टर जैकेट, संकेत बोर्ड आदि) की अनदेखी और प्रशासन की लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ALSO READ: पंजाब में हाईवोल्टेज ड्रामा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान को देने पहुंचे थे शराब, अंडे और टमाटर

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राज्य के मंत्री वरिंदर गोयल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा, मनरेगा मजदूरों की मौत की खबर बेहद दुखद है।