NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

Major decision by National Testing Agency regarding UGC NET exam

UGC-NET Examination 2026 : यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। NTA ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। एनटीए के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्न पत्रों में गलतियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एनटीए ने एक समिति बनाकर इन प्रश्न पत्रों की जांच कराई। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिली हैं।

यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। NTA ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। एनटीए के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्न पत्रों में गलतियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।

ALSO READ: NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI का दावा- NTA के अधिकारियों ने ही लीक किए थे प्रश्नपत्र

इसके बाद एनटीए ने एक समिति बनाकर इन प्रश्न पत्रों की जांच कराई। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिली हैं। एनटीए के मुताबिक, अभ्यर्थियों पर कोई अतिरिक्त शुल्क का बोझ नहीं पड़ेगा।

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों में किया गया था। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। एनटीए ने इन विषयों की पुनर्परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।

कब होगी दोबारा परीक्षा?

अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

ALSO READ: NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल https://nta.ac.in और https://ugcnet.nta.nic.in तथा NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ALSO READ: चीन ने 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित की, GaoKao के बहाने NTA और NEET विवाद पर बीजिंग का तंज

84 विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी। एनटीए ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत होने पर 16 अगस्त से 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अभ्यर्थियों को आपत्ति जताने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपए का शुल्क देना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक है।