नकली रेबीज वैक्सीन में बड़ा खेल, एक ही बिल पर दोनों एजेंसियों ने दिखाई अलग-अलग दवाएं

कानपुर से दिल्ली भेजी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन के मामले में दो दवा एजेंसियों के बिलों में बड़ा खेल सामने आया है। जांच में पता चला कि एक ही बिल पर दोनों एजेंसियों ने अलग-अलग दवाओं की खरीद-बिक्री दिखाई है।