NIA Action in Assam : असम में NIA की बड़ी कार्रवाई, बारपेटा से 6 संदिग्ध हिरासत में; जिहादी गतिविधियों से जुड़े तारों की जांच तेज

NIA Action in Assam : असम में NIA की बड़ी कार्रवाई, बारपेटा से 6 संदिग्ध हिरासत में; जिहादी गतिविधियों से जुड़े तारों की जांच तेज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को असम के बारपेटा जिले में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदिग्ध जिहादी गतिविधियों से कथित संबंधों के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक  एनआईए की टीमों ने बारपेटा रोड और हॉवली में तलाशी अभियान चलाने के बाद सरभोग स्थित एक मकान पर भी छापा मारा, जहां से तीन लोगों को पकड़ा गया।

ALSO READ: PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

हिरासत में लिए गए इन तीनों आरोपियों की पहचान फारुक अब्दुल्ला, जाकिर हुसैन और चांदबार अली के रूप में हुई है। ये सभी सरभोग के बागुरीगुड़ी पाथर गांव के रहने वाले हैं।  इन ताजा हिरासतों के साथ ही बारपेटा जिले में एनआईए द्वारा हिरासत में लिए गए संदिग्धों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है। इससे पहले एजेंसी ने बारपेटा रोड से दो और हॉवली से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

ALSO READ: Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

यह कार्रवाई संदिग्ध जिहादी कनेक्शन और कट्टरपंथी नेटवर्क को लेकर एनआईए द्वारा चलाई जा रही व्यापक जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसी असम सहित देश के अन्य हिस्सों में भी लगातार समन्वित (coordinated) छापेमारी कर रही है।