
नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन तबाही का खौफनाक मंजर अब भी कायम है। अब तक करीब 962 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 4000 से ज्यादा लोग लापता है। नुवाकोट जिले में रेस्क्यू के दौरान एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक ही परिवार के 23 शव बरामद किए गए। ALSO READ: नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार
मीडिया खबरों के अनुसार, नुवाकोट जिले के भोटे कोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिदुर नगर पालिका-10 में एक ही घर के मलबे से 23 शव निकाले गए हैं। बरामद किए गए शवों में से 21 शव तो एक ही कमरे से मिले।
23 Dead Bodies Found in One House in #Nepal
Heavy floods and landslides in Nepal have resulted in the discovery of 23 dead bodies in a house in #Nuwakot district.
As of Tuesday, 962 people have died across the country, and officials have reported that more than 4,000… pic.twitter.com/KRfeGcZYuY
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 1, 2026
नुवाकोट के विदुर नगरपालिका स्थित बेत्रावती गांव में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के मलबे में यह घर दब गया था। सभी शव तीर्थयात्रियों के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल भेज दिया गया है। ALSO READ: Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue
एसपी रेग्मी के अनुसार, शव छत के ठीक नीचे स्थित कमरे में मिले हैं। एक महिला का शव एक छोटी बच्ची को गोद में कसकर पकड़े हुए अवस्था में मिला है। आशंका है कि दोनों मां-बेटी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोग बाढ़ से बचने के लिए भागकर एक जगह इकट्ठा हुए थे, लेकिन उसी दौरान पूरा ग्रुप सैलाब की चपेट में आकर दब गया।


