नौकरी करने वालों को बड़ी राहत: किस श्रेणी में कितना पीएफ निकलेगा? बता देगा नया पोर्टल

ईपीएफओ की नई व्यवस्था में आंशिक पीएफ निकासी को आसान बना दिया गया है। नए ढांचे में सदस्य को आवेदन के दौरान ही अपनी जरूरत और पात्रता के आधार पर यह जानकारी मिल सकेगी कि वह पीएफ खाते से कितनी राशि निकाल सकता है।