मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

merreth

सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का शौक किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। यहाँ एक महिला दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 

​उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन

महिला दारोगा पर विभागीय सोशल मीडिया नीति का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में आला अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।
 

​जांच के प्रमुख बिंदु:

​साइबर सेल करेगी तकनीकी जांच: वायरल वीडियो की सत्यता परखने का जिम्मा साइबर सेल को सौंपा गया है। टीम इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि वीडियो असली है या इसके साथ कोई तकनीकी छेड़छाड़ की गई है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कहाँ से और कैसे वायरल हुआ।
 

​सीओ सौम्या सिंह को विभागीय जांच : निलंबन के बाद पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच सीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है। वह पुलिस नियमावली की अनदेखी और नीति उल्लंघन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेंगी।
 

​एसपी क्राइम का बयान

मेरठ के एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक व विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।