Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अचानक लड़खड़ाकर गिर गए उत्तराखंड CM धामी,
        ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52%
        Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई
        अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप के आदेश पर 96
        199 रनों पर पडिक्कल को दिया अंपायर
        KTM 200 Duke updated with quickshifter and
        अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की
        इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण
        • Latest News
          अचानक लड़खड़ाकर गिर गए उत्तराखंड CM धामी,
          ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52%
          Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई
          अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप के आदेश पर 96
          199 रनों पर पडिक्कल को दिया अंपायर
          KTM 200 Duke updated with quickshifter and
          अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की
          इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण

        ‘मैं फंसा हुआ महसूस कर रही हूं…’, ससुराल वालों के खर्चों की नहीं कोई लिमिट, महिला की सेविंग्स भी लगीं दांव पर

        अपने ससुराल वालों के साथ वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला के खुलासे ने रेडिट पर बहस छेड़ दी है, जहां यूजर्स उसे अपनी बचत सुरक्षित रखने की सलाह दे रहे हैं। महिला का दावा है कि उसके ससुराल वाले चाहते हैं कि वह परिवार के खर्चों में योगदान दे, जिसमें उसके देवर की पढ़ाई का खर्च भी शामिल है। उनका तर्क है कि वह अच्छा कमाती है, इसलिए उसे ज्यादा पैसे देने चाहिए।

        रेडिट पर महिला ने पोस्ट में लिखा- “मेरे ससुराल वाले परिवार के खर्चों के लिए मेरे निजी बैंक अकाउंट तक पहुंच मांग रहे हैं, मुझे लगता है कि मैं फंस गई हूँ”। 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं और वह फुल-टाइम नौकरी करती है। उसने कहा कि उसने हमेशा अपनी निजी बचत को उस पैसे से अलग रखा है, जिसका इस्तेमाल वह और उसके पति घर के खर्च चलाने के लिए करते हैं।

        हालांकि उसका दावा है कि हाल ही में उसके ससुराल वालों ने जिद शुरू कर दी है कि वह उनके साथ अपने बैंक स्टेटमेंट साझा करे। बताया जा रहा है कि उसके पति के रवैये की वजह से स्थिति और भी उलझ गई है। महिला ने बताया कि उसके पति चाहते थे कि वह “शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करे”। जब उसने पति के माता-पिता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो उसे स्वार्थी समझा गया। उसने आगे बताया कि उसके पति ने उसे समझाया था कि उनके माता-पिता का मानना ​​है कि परिवार की सारी कमाई एक साथ रखी जानी चाहिए ताकि रिश्तेदारों की मदद की जा सके।

        postt

        महिला ने कहा कि वह पहले ही बता चुकी थी कि उसकी बचत उनके होने वाले बच्चे और इमरजेंसी फंड के लिए है। इसके बावजूद परिवार के साथ खाने-पीने के समय यह बात बार-बार उठाई जाती थी, जिससे उसे लगा कि उसकी फाइनेंशियल प्राइवेसी (वित्तीय निजता) का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है।

        उसने यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे कहा कि वह अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में उन्हें नॉमिनी बना दे। इस मांग से वह काफी असहज महसूस करने लगी। उसने साफ किया कि उसे परिवार के सदस्यों की कभी-कभार मदद करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उसे लगा कि ये मांगें अब हद पार कर रही हैं। उसने सलाह मांगी कि क्या अपनी बचत को सुरक्षित रखना गलत है और वह परिवार में बड़ा झगड़ा पैदा किए बिना अपनी सीमाएं (बाउंड्री) कैसे तय कर सकती है।

        रेडिट यूजर्स ने महिला को अपनी बचत सुरक्षित रखने की सलाह दी

        इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनमें से ज्यादातर ने महिला के इस फैसले का समर्थन किया कि वह अपने पैसों पर अपना नियंत्रण बनाए रखे। एक यूजर ने उसे इन मांगों के आगे न झुकने की सलाह दी और लिखा- “ऐसा बिल्कुल मत करना! तुम्हारे पैसों पर किसी और का हक नहीं है और किसी को भी तुम्हें यह कहने का मौका मत दो कि ऐसा होना चाहिए। अगर वे बार-बार दबाव डालें तो बस इतना कह दो कि ‘हां, मैं इस बारे में सोच रही हूं’ और बात वहीं खत्म कर दो। और वैसे भी तुम अपने देवर (या पति के भाई) की पढ़ाई के लिए पैसे क्यों दोगी? तुम्हारे ससुराल वालों को आखिर हो क्या गया है?”

        एक अन्य यूजर ने कहा- “ऐसा बिल्कुल मत करना। खासकर उन्हें अपना नॉमिनी तो कभी मत बनाना। तुम नहीं जानती कि वे उस पैसे को हथियाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं। एक और बात अगर तुम्हारे पति शांति बनाए रखने के लिए ‘सहयोग’ करना चाहते हैं तो उनसे कहो कि वे अपने भाई और परिवार के खर्च खुद उठाएं।”

        एक यूजर ने महिला को अपनी शादी के आर्थिक पहलुओं पर फिर से विचार करने की सलाह दी और कहा- “भागो लड़की, भागो! तुम और तुम्हारे पति आर्थिक मामलों में एक-दूसरे से मेल नहीं खाते और यह सच में बहुत बड़ी समस्या है। अगर तुमने अभी एक सख्त सीमा (बाउंड्री) तय नहीं की तो तुम आर्थिक शोषण की ओर बढ़ जाओगी। समस्या ससुराल वाले नहीं बल्कि तुम्हारा पति है! उसे तुम्हारे लिए एक सीमा तय करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वह तुमसे ‘सहयोग’ करने के लिए कह रहा है।”

        एक यूजर ने लिखा, “कृपया एक नया बैंक अकाउंट खोलो और अपने पैसों को इन लालची ससुराल वालों से अलग रखो। अपने लिए कड़ा रुख अपनाओ… तुम्हारा देवर तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं है। वह पढ़ाई के लिए लोन ले सकता है या अगर उसे सच में पैसों की बहुत जरूरत है तो तुम उसे उधार दे सकती हो, लेकिन उसे वह पैसे वापस करने होंगे… इस पोस्ट को पढ़कर मेरा खून खौल उठा! जरा सोचो, अगर जेंडर बदल दिया जाए तो सब लोग उस लड़की और उसके परिवार को ‘गोल्ड डिगर’ (पैसों के लिए पीछे पड़ने वाले) कहने लगेंगे।”

        Udta Teer box office collection day 2: आयुष्मान खुराना स्टारर में आया 75% का भारी उछाल, 11 करोड़ का आंकड़ा किया पार
        Range Rover Electric video review
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अचानक लड़खड़ाकर गिर गए उत्तराखंड CM धामी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया; देखें
        • ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52% के जबरदस्त उछाल से 7% चढ़ा शेयर, मार्जिन में भी सुधार
        • ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित
        • Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई चाहिए? इन 3 सरकारी स्कीम में कर सकते हैं निवेश
        • अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप के आदेश पर 96 घंटे में सैन्य कार्रवाई की तैयारी, इजरायल भी साथ आने को तैयार?
        • “ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा…” राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब
        • 199 रनों पर पडिक्कल को दिया अंपायर ने आउट, फैसले पर हुआ विवाद (Video)
        • KTM 200 Duke updated with quickshifter and ride modes
        • अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की कुर्सियां जलाईं:प्रधानमंत्री ने खुद इन्हें रखा था, इन पर लिखा था- बातचीत करें
        • इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं, Gen-Z, Gen-Alpha की है, Gen-Z को बताया सफलता का राज
        • देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार है; योगी का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला
        • Delhi Yamuna Cruise: यमुना पर पहली बार शुरू हुई क्रूज सेवा, 40 मिनट घूमने के लिए कितने देने होंगे पैसे?
        • Apollo Micro Systems में जबरदस्त खरीद, अच्छे Q2 नतीजों के दम पर 15 प्रतिशत तक भागा
        • कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा
        • Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में ‘अर्नब’ का महाखतरा! 140 KM की रफ्तार से टकराएगा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IPO IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        3:45 pm, Oct 26, 2026
        temperature icon 32°C
        clear sky
        33 %
        1012 mb
        6 mph
        Wind Gust: 6 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:13 am
        Sunset: 5:31 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 35% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        23°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 38% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 52% 1015 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 44% 1018 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0 mm 0% 4 mph 24% 1013 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अचानक लड़खड़ाकर गिर गए उत्तराखंड CM धामी,
        ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52%
        Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई
        अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप के आदेश पर 96
        199 रनों पर पडिक्कल को दिया अंपायर
        KTM 200 Duke updated with quickshifter and
        अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की
        इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार